• Fri. Apr 24th, 2026

    शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता

    विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा विश्व योग दिवस माह के उपलक्ष्य पर ‘जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2024’ का आयोजन शारदा पब्लिक स्कूल में किया गया।
    विक्टोरिया क्लब द्वारा 16 जून रविवार को अयोजित हुई प्रतियोगता में विभिन्न स्कूलों, प्रशिक्षण संस्थानों से आए हुए 5 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के 90 से अधिक प्रतियोगियों ने अलग अलग वर्गो में प्रतीभाग कर अपनी प्रतीभा के हुनर को निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया।


    आयु वर्ग को प्राईमरी, सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में रखा गया।
    प्रतियोगिता का शुभारंभ शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अधिवक्ता शेखर लखचौरा, मुख्य अतिथि धर्म जागरण समंवय प्रांत सांस्कृतिक प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी व सुनिल कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर किया गया।
    प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे खिलाडियों के नाम

    प्राइमरी बालिका वर्ग
    प्रथम स्थान- नविका जैरा
    द्वितीय स्थान- देवांशी
    तृतीय स्थान- गरिमा बिष्ट

    प्राइमरी बालक वर्ग
    प्रथम स्थान- जिज्ञांश बिष्ट
    द्वितीय स्थान- लावन्य
    तृतीय स्थान- रूद्र जोशी

    सब जूनियर बालिका वर्ग
    प्रथम स्थान- दिविजा बिष्ट
    द्वितीय स्थान- दिव्या बिष्ट
    तृतीय स्थान- मीनाक्षी जोशी

    सब जूनियर बालक वर्ग
    प्रथम स्थान- धीरज बिनौली
    द्वितीय स्थान- तुषार मनराल
    तृतीय स्थान- हितेश बिष्ट

    जूनियर बालिका वर्ग
    प्रथम स्थान- निकिता लमगड़िया
    द्वितीय स्थान- गीतांजली सतवाल
    तृतीय स्थान- तान्या सलाल,रिया जोशी

    देर साँय तक चले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों को मुख्य अतिथि धर्म जागरण समंवय प्रांत सांस्कृतिक प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी ने पुरुस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आशिर्वाद दिया।

    प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अमितेश सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, हीना मलवाल, भावना कनवाल, बबिता कांडपाल, रेनू कार्की, कविता बिष्ट, प्रियांशु भैसोड़ा, मुख्य निर्णायक डॉ चंदन सिंह लटवाल, प्रतियोगिता प्रबंधक शेखर लखचौरा, तकनीकी निदेशक डॉ प्रेम प्रकाश पांडे, आयोजन निदेशक डॉ गिरिश सिंह अधिकारी व आयोजन निदेशक मनोज सिंह पवार रहे।
    प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर, कार्यक्रम का संचालन कर रही दीप्ति रावत डैराकोटी, प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाडियों, अभिभावकों, निर्णायक मंडल, प्रशिक्षकों, शारदा पब्लिक स्कूल स्टाफ एवं समस्त विक्टोरिया क्लब के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
    इस अवसर पर कमल बिष्ट, अतुल वर्मा, अनीता पवार, पायल गोस्वामी, प्रतीभा गोस्वामी, पलक गोस्वामी, यथार्थ साह, दीप चंद्र जोशी, शंकर जोशी, खेलों इंडिया में प्रतिभाग कर चुके हिमांशु परगाई, ज्योति रावत, भावना अधिकारी, मनमोहन सिंह गैड़ा, कमल जोशी, आदित्य गुरुरानी आदी खेलप्रेमी मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *