• Sun. Mar 29th, 2026

    मौसम अपडेट: गर्मी से मिल सकती है राहत, सभी जिलों में येलो अलर्ट

    इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने चरम पर हैँ लेकिन अब इससे राहत मिलने के आसार मिल रहें है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    अल्मोड़ा जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली व वर्षा की बौछार होने की संभावना है।

    केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश भर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से कुछ इलाकों में पेड़ गिर सकते हैं। तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा बारिश होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को बारिश हुई। धारचूला में 36.2 मिमी और मुनस्यारी में 21.4 मिमी बारिश हुई है। पहाड़ों में भी गुरुवार तक बारिश होने का अनुमान है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *