अल्मोड़ा: तीन दिवसीय नेशनल आर्टिस्ट सिंपोजियम का समापन
रविवार दिनांक 23 जून 2024 को ड्रीम टेरा रिजॉर्ट द्वारा नौला, शीतलाखेत अल्मोड़ा में नेशनल आर्टिस्ट सिंपोजियम आयोजित किया गया। जिसमे देश भर के 12 चित्रकारों ने प्रतिभाग किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में FSSAI के हेड प्रमोद सिंह रावत रहे। उन्होंने कहा कि कला जीवन के सभी क्षेत्रों में होती है आज जरूर उसे पहचानने की है। सभी चित्रकारों ने अपनी भिन्न शैली में चित्रों का निर्माण किया।
तृतीय दिवस में कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर बरेली से आए कलाकार डॉक्टर मुक्तामणि मिश्रा पहाड़ की खूबसूरती से बेहद प्रभावित हुई और अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर संजीव आर्य कहा की कला से संबंधित ऐसे ही आयोजन को प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर डा0 चिमन डांगी, उदयपुर, डॉक्टर मुक्त मानी मिश्रा, बरेली उत्तर प्रदेश, श्री खुर्रम आमिर, लखनऊ उत्तर प्रदेश, श्री राधे श्याम, नई दिल्ली, कर्नल भारत भंडारी, देहरादून उत्तराखंड, सुश्री गीता तिवारी, अल्मोड़ा, डॉक्टर ममता सुयाल, उत्तराखंड, डॉक्टर दीपक कुमार, बागेश्वर, उत्तराखंड, आकर्षक बोरा, अल्मोड़ा उत्तराखंड, हितेश कुमार, अल्मोड़ा, नेहा मीरामवाल, अल्मोड़ा, भाग्यश्री ओली शामिल हुए। ड्रीम टेरा रिसोर्ट के मैनेजर रवि, तथा और ड्रीम टेरा रिजॉर्ट की मालकिन डॉक्टर कुसुम लता आर्य शामिल हुए।
- Uttarakhand धामी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए
- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।
- जनगीतों के साथ निकाले गये सांस्कृतिक जुलूस के बीच अल्मोड़ा में शुरू हुआ उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह
- लूडो खेल के दौरान ‘चिकोटी’ काटने पर विवाद, देवर ने घोंट दिया गला
- Almora: जन-जन की सरकार: चौरा खेल मैदान में आयोजित हुए जनसेवा शिविर एवं ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम
