अल्मोड़ा: NSUI में नवनियुक्ति, गौरव सिंह सतवाल बने उप सचिव
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) अल्मोडा में पदाधिकारियों की नवनियुक्ति की गयी। NSUI के जिला अध्यक्ष संजय सिंह संजू सिंह ने जानकारी दी कि संगठन के प्रति आपकी मेहनत एवं समर्पण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष NSUI उत्तराखण्ड विकास नेगी द्वारा कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया जाता है।
नगर अध्यक्ष- अमन लटवाल, नगर उपाध्यक्ष-तनिष्क कुमार, रोहित वर्मा, नगर महासचिव- विक्रम मेहता, मयंक कुमार, नगर सचिव- प्रियांशु बिष्ट, पवन सिंह सावंत, नगर छात्रा उपाध्यक्ष- प्रतिभा जोशी को बनाया गया।
गौरव सिंह सतवाल एनएसयूआई के जिला उप सचिव बने वहीं जिला संयोजक- भरत मेहरा, जिला उपाध्यक्ष- मयंक ओली (मन्टू) व नितिन रावत, जिला छात्रा उपाध्यक्ष- दिक्षा सुयाल, जिला महासचिव- हर्षित दुर्गापाल को बनाया गया।
अमित बिष्ट, कार्तिकेय कनवाल, सुरेन्द्र धामी, जिला सचिव- अमित नेगी, विनय पंत, गौरव सतवाल, उर्मिला दानू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी-पंकज बिनवाल को बनाया गया।
इनके अलावा परिसर अध्यक्ष- लोकेश सुप्याल, परिसर उपाध्यक्ष- हर्षित मेहता, परिसर उपाध्यक्षा -शिवानी बिष्ट, मानसी बिष्ट,परिसर महासचिव- आदित्य चित्कोटिया, अंकित सिंह, देव मिश्रा,परिसर सचिव- अभिषेक पांडे, प्रिंस पांडे बने।
