आज दिनांक २३ जुलाई को ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा अल्मोड़ा के बल्ढौटी क्षेत्र में संस्था द्वारा विकसित किये जा रहे सद्भावना वन में वृहद् पौधारोपण किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे ग्रीन मैन ऑफ़ इंडिया श्री विजयपाल बघेल जी एवं विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री श्री दीपक मेहरा रहे |

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए ग्रीन हिल्स की निदेशक डा वसुधा पन्त ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य है स्वच्छ पर्यावरण की जनजागरूकता फैलाना एवं अधिकाधिक लोगों को जल एवं वन संरक्षण के साथ जोड़ना| उपस्तिथ सभा को संबोधित करते हुए श्री बघेल जी ने अधिकाधिक वृक्षरोपन एवं उसके संरक्षण पर जोर देते हुए कहा की विश्व औसत के हिसाब से प्रति व्यक्ति 500 वृक्षों की आवश्यकता है परन्तु यदि भारत की बात करें तो यह औसत मात्र २८ का उपलब्ध है| स्वच्छ हवा – पानी के लिए अभी बहुत अधिक वृक्षों को लगाने की आवश्यकता है| उन्होंने हरेला दिवस 16 जून को अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस के रूप में घोषित किये जाने के प्रयासों की भी जानकारी दी|

विशिष्ट अतिथि श्री मेहरा जी ने वृक्षों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा की हमारे पूर्वज जितने पेड़ काटते थे उससे ज्यादा लगते थे और उनका संरक्षण करते थे| परन्तु आज विकास के नाम पर इसका विपरीत हो रहा है|

कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा जी, पूर्व वन संरक्षण अधिकारी गोस्वामी जी, वन रेंज अधिकारी मोहन राम आर्याजी, पलायन निवारण आयोग के सदस्य श्री सुरेश सुयाल जी, भूपेंद्र वाल्दिया, डा जे सी दुर्गापाल, श्री पूरण चन्द्र जोशी जी के साथ हार्ट फुलनेस अल्मोड़ा की समस्त टीम, एडम्स इंटर कोलेजकेंद्र की छात्राएं, राजकीय नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का स्टाफ एवं प्रशिक्षु, प्रोफ वी डी एस नेगी, भूतपूर्व कमान्डेंट बी एस ऍफ़ श्री एम् एस नेगी, तारा चन्द्र साह जी, महिला हाट से राजू कांडपाल, राधा बिष्ट, रेखाआर्या, नेहा उप्रेती जी सहित लगभग १२० लोगो ने पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| फलों के पौधों सहित बांज एवं अन्य चौड़ी पत्ती वाली कई प्रजातियों के 1000 पौधों का रोपण किया|
web fast news network ……
