• Sat. Mar 21st, 2026

    अल्मोड़ा: 16 दिन में तैयार हुआ बैली ब्रिज, डीएम ने किया शुभारंभ

    अल्मोड़ा, 1 अगस्त 2024: बीते दिनों तेज बारिश के कारण खैरना मोहान चौड़ीघट्टी मोटर मार्ग KM 105 पर बना ब्रिटिश कालीन पुल ध्वस्त हो गया था। जिलाधिकारी विनीत तोमर के निर्देशन में यहां बने बैली ब्रिज का आज जिलाधिकारी विनीत तोमर एवं सल्ट विधायक महेश जीना ने शुभारंभ कर यातायात के लिए खोल दिया गया है।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ब्रिटिशकाल में बने इस पुल के ध्वस्त हो जाने से लोगों को बहुत लंबा रास्ता तय कर जाना पड़ता था। आम जनमानस की परेशानियों को देखते हुए यहां बैली ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि 16 दिन में तैयार इस पुल के बन जाने से लोगों को बहुत सुविधा होगी और उन्हें लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा।


    इस दौरान उपस्थित विधायक महेश जीना ने कहा कि मात्र 16 दिन में पुल तैयार किया जाना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य एवं जिले में तेजी से कार्य हो रहें हैं।
    अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी रानीखेत ओंकार पांडे ने बताया कि यह पुल 16 टन की भार क्षमता का है। वाहनों का आवागमन पुल की क्षमता के अनुसार ही किया जाएगा।
    यहां उपजिलाधिकारी सल्ट संजय कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

    जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *