अल्मोड़ा के रहने वाले पत्रकार हेमराज सिंह चौहान का बड़ा फ़ैसला, मैनस्ट्रीम मीडिया छोड़कर यूट्यूब से उठाएंगे आपकी आवाज
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले युवा एवं बेबाक़ पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने अब अपने यूट्यूब चैनल के जरिए पत्रकारिता करने का फैसला किया है। हेमराज के पास टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का लगभग 10 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, हिंदुस्तान, और TV9 जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है।
अब हेमराज ने मुख्यधारा की मीडिया छोड़कर यूट्यूब के ज़रिए स्वतंत्र पत्रकारिता करने का फ़ैसला किया है. इसके लिए उन्होंने यूट्यूब को चुना है। वह इस काम को सीमित संसाधनों के साथ कर रहे हैं, उनके पास किसी भी तरह का आर्थिक समर्थन या फंड नहीं है। वो दिल्ली में रहकर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस काम को भी कर रहे हैं।
वो देश-विदेश की खबरों के अलावा पहाड़ की हर जरूरी खबर पर नजर रखते हैं और उन पर चर्चा करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर आपको पहाड़ से संबंधित कई वीडियो मिलेंगे।
हेमराज चौहान के यूट्यूब चैनल का लिंक https://www.youtube.com/@HemrajChauhanofficial है। आपसे निवेदन है कि एक बार इस चैनल को जरूर देखें। हेमराज लोगों से सुझाव और सलाह भी मांग रहे हैं कि वे किस तरह का कंटेंट पेश करें।
