• Thu. Feb 12th, 2026

आर्य कन्या में आयोजित हुई ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ताः संभाव्यता और सरोकार’ विषय पर विज्ञान संगोष्ठी

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड एवं जिला परियेाजना कार्यालय, समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 23.08.2024 को जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन आर्य कन्या इ0का0 अल्मोड़ा में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्यां आर्य कन्या इ0का0 दिप्ती शाह, आर्य कन्या इ0का0 अल्मोड़ा उपस्थित थी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा सम्बोधित करते हुए इस वर्ष संगोष्ठी के विषय ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ताः संभाव्यता और सरोकार Artificial Intelligence : Potentials & Concerns) में बताया गया कि आज का युग में विज्ञान एवं तकनीकी का महत्व निरन्तर बढ़ता जा रहा है और ऐसे संगोष्ठियों के माध्यम से छात्रों को इन क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होने बताया कि कोविड के बात कृतिम बुद्धिमत्ता एक महत्वपूर्ण रोल निभा रही है। शिक्षा को और भी आसान बनाने के लिए ChatGBT, chat bot आदि का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में होने लगा है। AI के माध्यम से जटिल मानवीय कार्याें को और अधिक कुशलता और तेजी से निस्पादित किया जा सकता है। स्थल संयोजिका प्रधानाचार्या आर्य कन्या इ0का0 अल्मोड़ा दिप्ती शाह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में AI के माध्यम से हो रहे कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज की दुनिया विज्ञान की दुनिया है और इस वैज्ञानिक युग में मानव विकास के रथ पर आरुढ़ होकर विकास के नित नये आयामों को छूता जा रहा है। विज्ञान के इस विकास के यात्रा में AI एक अद्भूद वरदान है। मानव ने कृतिम बुद्धिमत्ता की ओर कदम बढाकर इस वरदान को अनन्त गुना बढ़ाने का प्रयास आरम्भ कर दिया है। जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार राठौर ने संगोष्ठी के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों पर व्यापक रुप से प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी माह सितम्बर 2024 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर में अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कुल 22 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में कार्तिकेय पपनोई, कक्षा 10, बोनाफाईड पब्लिक स्कूल चौखुटिया प्रथम, कु0 कामाक्षी जोशी, कक्षा 9, रा0इ0का0 मनान द्वितीय एवं कु0 दिया जीना, कक्षा 10, रा0इ0का0 मनसारीनालाचौड़ा द्वारा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में तरुण जैड़ा, डॉ0 प्रभाकर जोशी एवं पंकज जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभायी। लिखित परीक्षा के निर्णायक के रुप में डॉ0 प्रभाकर जोशी, मोहन सिंह रावत, डॉ0 दिनेश पंत श्री तरुण जेड़ा एवं श्री पंकज जोशी ने भूमिका निभायी। समस्त प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस संगोष्ठी में प्रदीप सिंह बिष्ट, धीरज कुमार, जीवन लाल शाह, दिनेश चन्द्र पपनौई, नवीन चन्द्र उपाध्याय, विनय शाह, प्रकाश चन्द्र, डिम्पल जोशी, लक्ष्मी जोशी, कल्पना जोशी, मोनिका बिष्ट, संगीता रौतेला, सुनिता चौधरी, नवीन कुमार तथा मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकायें, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक थे। समस्त कार्यक्रमों का संचालन डॉ0 भुवन पाण्डेय, जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान/प्रवक्ता डायट अल्मोड़ा तथा जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *