अल्मोड़ा: मंत्री रेखा आर्या से मिला नर्सिंग सेवा संघ, रखे ये मुद्दे
रविवार को अल्मोड़ा के हेमंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य से नर्सिंग सेवा संघ ने मुलाकात कर अपनी बात व मांगे रखी।
आज Team NSSU Almora के द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य से हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा गया जिसके मुख्य बिंदु …
- वर्तमान नर्सिंग अधिकारियों की 1455 भर्ती से बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को बाहर करने के संबंध में
- 1564 भर्ती के अंतर्गत बाहरी राज्यों के 44 पदों के संबंध में
- 1564 पदों की पिछली भर्ती में बचे हुए क्षैतिज आरक्षण के 103 पदों के संबंध में
- हरिद्वार एवं मेडिकल कॉलेज के लिए संयुक्त रूप से घोषित 480 पदों के संबंध में
- रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए स्थाई नर्सिंग अधिकारियों के पदों के संबंध में
इस दौरान हमारे संगठन की सदस्य नैना नगरकोटी, रिंका राय एवं रजनीश तिवारी मौजूद रहे।
