• Wed. Mar 18th, 2026

    अल्मोड़ा निवासी का कैमरा नगदी हुआ चोरी, दों गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रहार लगातार
    अल्मोड़ा पुलिस ने चोरी के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार व संलिप्त एक विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में

    चोरी हुआ एक कैमरा बरामद

    मामला-
    दिनांक 07/09/2024 को वादी भूपाल कुमार निवासी-उप्रेतीखोला नियर 52-सीढ़ी अल्मोड़ा ने उसके ड्रोन कैमरा,निकॉन/सोनी कैमरे,नगदी,मैमोरी कार्ड,हार्डडिस्क आदि चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 305(ए)/317 बीएनएस के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

    देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अभियोग का अनावरण करने व संलिप्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
    सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चंद्र देऊपा के नेतृत्व में मामले के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया।
    पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाकर कल दिनांक 09/09/2024 को चितई से 200 मीटर आगे पेटशाल की तरफ अभियुक्त दीपक सिंह वाणी, दीपाँशु बिष्ट को गिरफ्तार किया एवं एक विधि विवादित किशोर (नाबालिग) को संरक्षण में लिया गया,जिसको मा0 किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। चोरी किया एक निकॉन कम्पनी का कैमरा बरामद किया गया। पूछताछ कर अन्य सामान बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/ पता

    1. दीपक सिंह वाणी पुत्र किशन सिंह वाणी निवासी ढ़ुगाधारा अल्मोड़ा
    2. दीपाँशु बिष्ट पुत्र मनोहर सिंह बिष्ट निवासी बल्टा भल्यूड़ा अल्मोड़ा
      बरामदगी –
      एक निकॉन कम्पनी का कैमरा
      कीमत- 50,000 रुपये
      कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
      • उपनिरीक्षक श्री दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा
      • अपर उपनिरीक्षक श्री नवीन सिंह बोरा
      • कानि0 श्री खुशाल राम
      • रि0 कानि0 श्री सोनू कुमार

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *