• Fri. Feb 13th, 2026

सरयू सेराघाट पंपिंग पेयजल योजना को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

अल्मोड़ा विधानसभा के अंतर्गत अल्मोड़ा नगर व उसके आसपास से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के आग्रह पर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के संयुक्त प्रयासों से सरयू सेराघाट पंपिंग पेयजल योजना के स्वीकृत की उम्मीद जगी है इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस योजना के संदर्भ में वार्ता की जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है इससे यह उम्मीद जताई जा रही है की योजना के बन जाने से जहां अल्मोड़ा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों को फायदा होगा वहीं अल्मोड़ा में नए बन रहे संस्थानों में पानी की समस्या को दूर किया जा सकेगा योजना की सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए आभार जीतने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू जिला मंत्री देवाशीष नेगी नगर महामंत्री मनोज जोशी अर्जुन बिष्ट आदि शामिल थे।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के मिलने के बाद, रीठागाड और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों में उत्साह है। स्थानीय नागरिकों और नेताओं ने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, भूतपूर्व प्रमुख हरीश बनौला, भारतीय जनता अनुसूचित जाति युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष राम, शिब मंगल पांडे, बलवंत सिंह बिस्ट, गोपाल मेहरा, दीवान सिंह मेहता सहित कई लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *