Almora: सराहनीय कार्य करने वाली तीन महिला पुलिस को एसएसपी ने किया सम्मानित
एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद अल्मोड़ा पुलिस के महिला अधि0/कर्मगणों के साथ की गोष्ठी, समस्याऐं पूछी निवारण हेतु सम्बन्धितों को किया निर्देशित
सराहनीय कार्य करने वाले 01 महिला उ0नि0, 01 महिला अपर उ0नि0 व 01 महिला आरक्षी को किया सम्मानित
आज दिनांक 01.10.2024 को देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त थाना व पुलिस कार्यालयों में नियुक्त महिला अधिकारियों व कर्मचारियों से साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। उपस्थित सभी महिला अधि0/कर्मचारियों से उनकी समस्याऐं पूछी गयी। जिन महिला अधि0/ कर्मचारियों द्वारा समस्याऐं बतायी गयी, उनके त्वरित निवारण हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।

उपस्थित सभी महिला अधि0/कर्म0गणों को हमेशा प्रसन्न रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले निम्नलिखित महिला अधिकारी/कर्मचारी को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1- महिला उ0नि0 हेमा कार्की
2- महिला अपर उ0नि0 तनुजा ह्यांकी
3- महिला आरक्षी रीतु कोरंगा
