• Mon. Mar 30th, 2026

    डंपर ने बाइक सवार माँ-बेटे को कुचला, दोनों की मौत, चालक मौके से फरार

    नैनीताल जिले के रामनगर-पीरुमदारा मुख्य चौराहे पर सोमवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों रामनगर से रामपुर की ओर जा रहे थे। सोमवार की सुबह 6 बजे बाइक सवार फैजान उम्र 25 वर्ष पुत्र जलिस निवासी भावपुरा रामपुर उत्तर प्रदेश अपनी मां जैनब उम्र 45 वर्ष के साथ टांडा मल्लू रामनगर अपनी रिश्तेदारी से वापस अपने घर भावपुर रामपुर को जा रहा थे।घर को जाते समय पीरुमदारा चौराहे पर बाइक को 18 टायरा डंपर (HR58D-6730) ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस की ओर से शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर डंपर चालक डंफर को छोड़कर फरार हो गया। डंपर को कब्जे में लेकर पीरुमदारा पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया डंपर की टक्कर में मां-बेटे की मौत हुई है। पुलिस जल्द ही डंपर चालक को पकड़ लेगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *