• Thu. Mar 19th, 2026

    धार की तुनी के पास दुकान में अचानक लगी आग, पीड़ित परिवार में छाया मातम

    देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन


    अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रात्रि 10:30 के आसपास धार की तुनी के पास एक दुकान में अचानक आग लग‌ गयी। जानकारी के अनुसार यहां बिशन सिंह बिष्ट की दुकान में देर रात आग लग गई। वह दुकान में सब्जी, राशन का सामान व चाय का कारोबार करते थे। इस घटना से पीड़ित के परिवार में मातम छाया है। उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। जिससे परिवार पर रोजी रोटी का संकट भी आ गया है। जिस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने पीड़ित को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि शासन प्रशासन से भी आर्थिक मदद करने के लिए वार्ता की जाएगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, अनिल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रभारी यूसुफ तिवारी, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि ने दुख व्यक्त किया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *