• Tue. Apr 28th, 2026

    मैक्स और बाइक की जोरदार टक्कर 3 लोग घायल, हवा में लटके यात्री

    अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग में आज मैक्स और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में तीन लोगों के घायल हो गए।अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग में आज मैक्स और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में तीन लोगों के घायल हो गए।

    दोपहर डेड़ बजे लगभग बाड़ेछीना से धौलछीना की ओर जा रही मैक्स और बाइक की आपस में भिडंत हो गयी। हादसे में दो से तीन लोग घायल बताये जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक को बचाने के चक्कर में मैक्स दायी ओर आ गयी। लेकिन इस बीच बाइक और मैक्स में टक्कर हो गयी। असंतुलित होकर मैक्स सड़क किनारे अटक गयी। मैक्स के दो पहिए सड़क की दीवार पर लटक रहें हैं। यदि मैक्स खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने घायलों को राहत पहुंचाने के लिए 108 को फोन किया है। फिलहाल घायल मौके पर मौजूद हैं। जल्द ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *