• Wed. Mar 25th, 2026

    विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की पांच छात्राएं एनसीसी अजमेर ट्रैक में कर रही प्रतिभाग

    विषय:- विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की पांच छात्राएं एन०सी०सी० अजमेर ट्रैक में प्रतिभाग करेगी।
    5 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक 24 यूके गर्ल्स बटालियन एन०सी०सी० अल्मोड़ा के तत्वाधान में होने वाले अजमेर ट्रैक में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की पांच छात्राएं:- कशिश टम्टा, जिया बिरौड़िया, हिमानी बिष्ट, विद्या बिष्ट और स्नेहा अगरतानियॉ प्रतिभाग करेंगी।
    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, सीनियर विंग की ए०एन०ओ० श्रीमती दीप्ति पाण्डेय, शारीरिक शिक्षक श्री यशपाल भट्ट तथा विद्यालय परिवार के द्वारा सभी छात्राओं को अजमेर ट्रैक में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं देकर ट्रैक हेतु भेजा गया है। हवालदार नर्सिंग असिस्टेंट टेकाले रविन्द्र के साथ सभी केडेट्स 4 नवम्बर 2024 को अल्मोड़ा से अजमेर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *