• Sun. Mar 29th, 2026

    Haldwani: बाइक सवार की डंपर से टकराकर दर्दनाक मौत

    हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग में ज्यूलिकोट के पास एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। ज्यूलिकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के अनुसार ओखलकांडा निवासी बाइक चालक 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या ज्यूलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। सूरज की मोटरसाइकिल संख्या यू.के.04 एम 8954 डंपर के नीचे जा घुसी। आशंका जताई जा रही है कि डोलमार के समीप हल्के मोड़ में सूरज अनियंत्रित हो गया होगा और डंपर से जा भिड़ा। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण जांच के बाद ही हादसे का मुख्य कारण पता चल सकेगा।जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 7:15 बजे हुए हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपने की तैयारी कर रही है।बताते चलें की उत्तराखंड में लगातार हो रहे हादसों के चलते बेवक्त कई लोगों को मौत के मुंह में जाना पड़ा है। चाहे वह अल्मोड़ा में सल्ट बस हादसा हो जिसमें 36 लोगों ने जान गवा दी बाद में दो लोगों को और मिलाकर 38 लोगों की मौत हुई। इस भीषण हादसे ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *