• Sat. Mar 28th, 2026

    मरीजों को देखते हुए डेंटल सर्जन की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    मौत कब किसे अपने आगोश में ले ले कोई नहीं जान सकता। ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में ऐसा मामला सामने आया जब ओपीडी में मरीजों को देखते हुए 52 वर्षीय डेंटल सर्जन डॉ. ललित जैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके निधन से अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के मुताबिक डॉ. ललित जैन रोजाना की तरह शनिवार सुबह नौ बजे डेंटल ओपीडी में पहुंच गए थे। ओपीडी के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक मरीज का चेकअप करते हुए उनके सीने में तेज दर्द हुआ। फौरन सहायक ने अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद डॉ. ललित जैन को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां से सीधे उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। महज आधे घंटे के बाद ही फिर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।डॉक्टर की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी को बंद कर दिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *