• Thu. Feb 12th, 2026

Uttrakhand News: निगम कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर, बढ़ेगा महंगाई भत्ता, मिलेगा बोनस

उत्तराखंड सरकार ने निगम कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सातवें वेतनमान के तहत अब उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही अक्टूबर में तदर्थ बोनस से वंचित रह गए निगम और निकायों के कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा। इस फैसले से राज्य के करीब 40 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया हैप्रदेश सरकार ने निगम कर्मचारियों की मांग को पूरा कर दिया है। इस क्रम में शासन ने सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे सार्वजनिक उपक्रम व निगम कर्मियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।एक अन्य आदेश में सरकार ने सार्वजनिक निकाय व उपक्रमों में तैनात कार्मिकों को वर्ष 2023-24 का तदर्थ बोनस भी अनुमन्य कर दिया है। इससे निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों के लगभग 40 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

प्रदेश के सार्वजनिक उद्यमों व निगमों से जुड़े कर्मचारी राज्य कर्मचारियों की भांति ही बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता व तदर्थ बोनस देने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में कर्मचारी संगठनों की सरकार से वार्ता भी हुई।गुरुवार को सचिव औद्योगिक विकास विनय शंकर पांडेय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे राज्य कर्मचारियों के लिए 29 अक्टूबर को महंगाई भत्ता बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किए गए। इसी कड़ी में सार्वजनिक उपक्रम व निगमों में सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कार्मिकों को भी अब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

सभी निगम, उपक्रम व स्वायत्तशासी संस्था अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए प्रकरण को बोर्ड बैठक से अनुमोदित कराकर महंगाई भत्ता देने की कार्यवाही करेंगे। एक अन्य आदेश में सचिव औद्योगिक विकास ने सार्वजनिक, उपक्रम व निकायों में कार्यरत कार्मिकों को तदर्थ बोनस जारी करने का आदेश दिए हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *