• Sat. Mar 21st, 2026

    अल्मोड़ा: ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

    अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, भीषण ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्तअल्मोड़ा

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है. अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई. जिससे पूरे जिलेभर के तापमान में भारी गिरावट हुई है. दिनभर लोग अपने घरों में ठिठुरते रहे।

    जिले के जागेश्वर, विमलकोट, रानीखेत समेत कई ऊंचाई वाले इलाके शाम होते-होते बर्फ से ढक गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जागेश्वर धाम, रूपीकूड़ा, विमलकोट में शाम के समय से बर्फबारी हुई हैं. वहीं पर्यटन नगरी रानीखेत के चौबटिया क्षेत्र में आज मौसम ने करवट ली और हिमपात हुआ है. जिसके बाद इन जगहों पर पर्यटकों का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है. लोग लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे. जिससे अल्मोड़ा जिले में हाड़ कंपाने देने वाली ठंड हो रही है. भीषण शीतलहर के कारण लोग आज दिनभर अपने अपने घरों में दुबके रहे. ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *