• Sun. Mar 22nd, 2026

    गुरील्लाओं ने रखी आपातकालीन ऑनलाइन मीटिंग

    ByD S Sijwali

    Dec 12, 2024

    आज दिनांक 12.12.2024 को एक आपातकालीन मीटिंग ऑनलाइन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, संगठन के कई पदाधिकारी ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थित थे।
    दिनेश प्रसाद गैरोला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिला अध्यक्ष एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन उत्तराखंड संगठन के मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट की सलाह पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के माध्यम से अंतिम बार माननीय मुख्यमंत्री धामी जी से अपील करना चाहता हूं कि गुरिल्ला संगठन की लंबित तीन मांगे 15 दिसंबर तक यदि पूरी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर लेते हैं तो हम अपने घोषित कार्यक्रम 18 दिसंबर मुख्यमंत्री आवास घेराव एवं 19 दिसंबर को आत्मदाह कार्यक्रम को स्थगित कर देंगे और गुरिल्ला संगठन आपका सदैव आभारी रहेगा अन्यथा हम अपने उपरोक्त निर्णय पर अडिग रहेंगे। अगर धामी सरकार 15 दिसंबर तक नौकरी व पेंशन नहीं देती है तो 18 दिसंबर को समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला सी एम आवास कूच करेंगे और भूख हड़ताल करेंगे और 19 दिसंबर को कई गुरिल्ला साथी एवं पदाधिकारी आत्मदाह करेंगे। समस्त उत्तराखंड के गुरिल्लाओ से निवेदन किया जाता है कि समस्त गुरिल्ला 17 दिसंबर को अपने-अपने क्षेत्रों से देहरादून जैन धर्मशाला में एकत्रित हो और 18 दिसंबर को जैन धर्मशाला से सी एम आवास कूच के लिए 10:00 बजे रैली निकालेगी। समस्त गुरिल्लाओं से निवेदन है कि अपने-अपने कागज एवं अपने साथ कंबल लेकर आये।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *