• Sun. Mar 22nd, 2026

    हल्द्वानी मेयर चुनाव के लिए संजय कुमार वर्मा ने भी भाजपा से ठोकी ताल

    हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव के लिए हल्द्वानी मेयर सीट के ओबीसी आरक्षित होने के बाद राजनीतिक दलों के समीकरण बदल गए हैं।जहां भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख दावेदार आरक्षण के कारण दौड़ से बाहर हो गए हैं। वहीं मल्ला गोरखपुर हल्द्वानी निवासी एवं पैतृक गांव ओखलकांडा ब्लॉक के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता संजय कुमार वर्मा ने कि भारतीय जनता पार्टी से मेयर पद की दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट देती है तो चुनाव लड़ने को तैयार है।

    बता दें कि संजय टेलीकॉम और जमीन/प्रॉपर्टी से संबंधी व्यवसाय करने वाले हैं। जिनकी तराई और पहाड़ में अच्छी पकड़ हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *