• Sun. Mar 22nd, 2026

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में स्कूल में लगायी जागरुकता पाठशाला


    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना भतरौजखान ने स्कूल में लगायी जागरुकता पाठशाला,दी विभिन्न विषयों की जानकारी

    उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अल्मोड़ा पुलिस चला रही है नशा मुक्त जनजागरुकता अभियान

    *उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 16.12.2024 से 01 माह का *“नशामुक्त अभियान”* चलाकर मादक पदार्थो के अवैध कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा नशा उन्मूलन हेतु जन-जागरुकता की जा रही है ।

    श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों,युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।

    जिस क्रम में दिनांक 16.12.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरवंस सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में महिला उ0नि0 सुश्री मीना आर्या व हे0कानि0 श्री प्रकाश कुमार, हे0कानि0 श्री श्रवण सैनी ने राजकीय इंटर कॉलेज पंतस्थली में नशामुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लगभग 200 छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

    इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर/महिला अपराध, मानव तस्करी, तीन नये कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी के साथ प्रयोग करने की हिदायत दी गयी।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *