• Sun. Mar 22nd, 2026

    Almora News: ‘‘प्रशासन गॉव की ओर‘‘ अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    अल्मोड़ा, 17 दिसंबर 2024 (सूवि): प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिसम्बर, 2024 में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘‘प्रशासन गॉव की ओर‘‘ अभियान के तहत जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय अधिकारी गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनका समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यथा –

    1. सी0एम0 हैल्प लाईन 1905 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विशेष अभियान चलाकर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में सी0एम0 हैल्प लाईन 1905 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में दिनॉंक 17 दिसम्बर, 2024 से दिनॉंक 22 दिसम्बर, 2024 तक विशेष अभियान चलाकर सम्बन्धित विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष/विभागीय अधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर अपनी विभागीय शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
    2. जिलाधिकारी ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के समस्त क्षेत्रीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रशासन गॉव की ओर अभियान के अन्तर्गत अपने अपने आवंटित ग्राम पंचायतों में से जिन ग्राम पंचायतों का आपके द्वारा अतिथि तक भ्रमण/निरीक्षण नहीं किया गया है उन ग्राम पंचायतों में से न्यूनतम 02 ग्राम पंचायतों का सुशासन सप्ताह दिनॉंक 18 दिसम्बर, 2024 से 22 दिसम्बर, 2024 तक भ्रमण करते हुए ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का मौके पर निरीक्षण/सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण सम्भव न हो उन्हें सम्बन्धित विभागों को अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि भ्रमण के दौरान विभिन्न क्रियाकलापों/गतिविधियों के फोटोग्राफ/विडियों क्लिपस निर्धारित प्रारूप के अनुसार सूचना तैयार कर प्रत्येक कार्य दिवस में कार्य समाप्ति के उपरान्त दिनॉंक 22 दिसम्बर, 2024 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे।
    3. जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि प्रशासन गॉव की ओर अभियान के अन्तर्गत सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत अविवादित दाखिलखारीज सम्बन्धित वादों, विरासतन नामांतरण की कार्यवाही, विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने सम्बन्धित, विलम्ब से दर्ज किये जाने वाले जन्म मृत्यु प्रपत्रों की जॉच कार्यवाही, विशेष विवाह अधिनियम में पंजीकरण कार्यवाही, तहसील दिवस एवं कार्यालय से प्राप्त विभिन्न शिकायतों का निस्तारण इत्यादि मामलों तथा अन्य समस्याओं का प्रतिदिन निस्तारण करते हुए प्रत्येक दिवस को निस्तारित शिकातयों का दस्तावेजीकरण करते हुए तथा कृत क्रियाकलापों/गतिविधियों की आख्या उपलब्ध कराएंगे।

    जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *