इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
145 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडलों के साथ कर रहें प्रतिभाग
इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम काआयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के चयनित 145 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडलों के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन एन आई एफ के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर आनंद गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीघार उमेश चंद्र पांडे ए प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा विजया पन्त जिला विज्ञान सामान्य विनोद कुमार राठौर द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि उमेश चंद्र पांडे ने छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के साथ-साथ छोटे-छोटे समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रोजेक्ट बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अपनेआसपास की समस्याओं को पहचान कर उसके अनुसार उसके समाधान के लिए छोटे-छोटे प्रोजेक्ट तैयार करें जिससे वह वैज्ञानिक रूप में उसे समस्या का समाधान कर पाएंगे। एनआईएफ की अनंत गुप्ता द्वारा किस प्रकार इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत विचारों को अपलोड किया जाता है और किन-किन मानकों के अंतर्गत विचारों का चयन कर मानक के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उनके विचारों को धरातल में लाने के लिए छात्र-छात्राओं को ₹10000 की धनराशि अवमुक्त की जाती है तथा जनपद स्तर पर मूल्यांकन में किन-किन मान दण्डों मूल्यांकन किया जाता है उसके बारे में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया गया। जिला इंस्पायर अवार्ड समन्वयक विनोद कुमार राठौर द्वारा इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा रखी गई। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मूल्याकन एनआईएफ के अनंत गुप्ता प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे तथा पंकज जोशी द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक विज्ञान समन्वयक के साथ मार्गदर्शक शिक्षक तथा अभिभावक प्रतिभाग कर रहे हैं कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजया पन्त प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खीडा विजय पांडे प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रैगल दीप जोशी अभय शाह दीप पांडे धीरज कुमार प्रदीप बिष्ट तनुजा गढ़िया डॉ ललित जलाल सहित अनेक मार्गदर्शक शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मदन भंडारी द्वारा किया गया।
