• Mon. Mar 30th, 2026

    Almora: लापरवाह चालकों के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना सोमेश्वर व इन्टरसेप्टर ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर लापरवाह चालकों के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
    आज दिनांक- 22.12.2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह तथा इंटरसेप्टर प्रभारी अल्मोड़ा श्री सुमित पाण्डे द्वारा मय पुलिस टीम के सोमेश्वर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
    संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 46 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 26,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। 02 लोगो के विरुद्ध कोर्ट का चालान किया गया हैं।

    चालानी कार्यवाही के शीर्षक-

    1. बिना डीएल-01
    2. खतरनाक तरीके वाहन चलाना- 06
    3. बिना सीट बेल्ट-04
    4. काली फिल्म का प्रयोग- 04
    5. दोषपूर्ण नम्बर प्लेट-04
    6. आदेशों की अवज्ञा- 27

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *