• Wed. Mar 18th, 2026

    Budden Memorial Church Almora: क्रिसमस डे को लेकर अल्मोड़ा का ऐतिहासिक चर्च में पर्यटकों की खासी भीड़


    अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा क्रिसमस डे के उपलक्ष में अल्मोड़ा के ऐतिहासिक चर्च Budden Memorial Church Almora में स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों की काफी भीड़ दिखाई दी जिसमें पर्यटक काफी उत्साहित भी दिखाई दे रहे थे।

    वहीं मौसम ने भी लोगों का साथ दिया। भीनी भीनी धूप में किसमिस डे का पर्व मनाने के लिए क्रिस्चन ही नहीं सभी धर्मों के लोग यहां उपस्थित थे। लड़के लड़कियां बुजुर्ग बच्चों सारे लोग खासा उत्साहित नजर आ रहे थे। और ईसा मसीह को याद किया गया।

    अल्मोड़ा का मशहूर बडन मेमोरियल चर्च (Budden Memorial Church Almora) आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करता है। यह चर्च रोमन इंग्लिश शैली में बना है. इस चर्च में 18वीं सदी की एक विशाल घड़ी भी लगी हुई है। अल्मोड़ा में क्रिसमस के दौरान चर्च को बिजली की मालाओं से सजाया जाता है। बडन मेमोरियल चर्च का निर्माण 1897 में हुआ था।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *