• Sun. Mar 29th, 2026

    कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत

    कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत

    बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट विकासखंड से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित तीख क्षेत्र के पास बुधवार शाम एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके से तीन शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक महिला की तलाश जारी है। कार में दो महिलाओं समेत चार लोग सवार थे।बागेश्वर आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक ऑल्टो कार बदियाकोट से भराड़ी की तरफ जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। हादसे में कार में सवार चालक 32 वर्षीय सुंदर सिंह ऐठानी पुत्र गोपाल सिंह निवासी ऐठानी, निवासी भराड़ी, 30 वर्षीय मुन्ना शाही पुत्र मोहन सिंह, निवासी असों डणू और 30 वर्षीय पूनम पांडे निवासी बागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि कार में सवार 33 वर्षीय नीलम रावत निवासी तिमलाबगड़ की खोजबीन जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद कपकोट थानाध्यक्ष समेत पुलिस दल, एसडीआरएफ की टीम ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है, जबकि एक महिला की तलाश जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *