• Wed. Apr 22nd, 2026

    धारावाहिक इश्क जबरिया में नज़र आ रहें नैनीताल के आदित्य स्याल

    नैनीताल। नैनीताल नगर के आदित्य स्याल ने हिंदी धारावाहिक इश्क जबरिया में व्योम के किरदार में अपनी अहम भूमिका निभायी है।बता दें कि यह प्रसिद्ध धारावाहिक सन नियॉन और सन नेक्स टीवी चौनल और यू ट्यूब में रोज 10 बजे रात को प्रसारित किया जा रहा है। आदित्य स्याल इस टीवी धारावाहिक में मुख्य नेगेटिव किरदार व्योम की भूमिका में अपने दमदार और सटीक अभिनय से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। आदित्य के प्रभावशाली अभिनय को टीवी धारावाहिक इश्क जबरिया में देख कर नैनीताल के सुप्रसिद्ध कलाकार और फिल्म जगत में अपना सिक्का जमाने वाले स्वर्गीय निर्मल पांडे का स्मरण कर रहे हैं। आदित्य स्याल नैनीताल निवासी मीरा स्याल और विक्रम स्याल के पुत्र हैं। आदित्य ने नगर के सेंट जोसेफ कॉलेज और सेंट अम्तुल पब्लिक स्कूल से अध्यापन करने के पश्चात 19 वर्ष की आयु में मिस्टर इंडिया नॉर्थ का खिताब जीता और मुंबई नगरी पहुंच कर मॉडलिंग के अनेकों असाइनमेंट्स को बखूबी अंजाम दिया।आदित्य ने अपना पहला टीवी रोल प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो बूगी बूगी में जावेद जाफरी के साथ 6 वर्ष की आयु में किया। नैनीताल में थिएटर करने के पश्चात आदित्य ने मुंबई में कैंडी वेब सीरीस में एक्टर रोनित रॉय के साथ और फैमिली मैंने में मनोज वाजपेई के साथ अलग अलग किरदार में एक्टिंग की, हाल ही में मार्च 2025 में अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मेरी बीवी की शादी में भी कैमियो किया । इश्क जबरिया धारावाहिक के 244 संस्करण प्रसारित किए जा चुके हैं और अभी यह धारावाहिक एक वर्ष और प्रसारित किया जाना तय है । आदित्य का लक्ष्य है कि वह आने वाले समय में बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर अपने अभिनय के प्रभाव से नैनीताल का नाम रोशन कर भविष्य में और अधिक ख्याति प्राप्त कर पाए

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *