होली संस्कृति को सहेजने के मुख्य सेतु माला गांव के वयोवृद्ध होल्यार दामोदर जोशी सम्मानित almora someshwar Holiyar Damodar Joshi, the senior Holiyar of Mala village, the main bridge for preserving the Holi culture, was honoured
सोमेश्वर/ अल्मोड़ा:: नन्दराजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव माला गांव में वरिष्ठ होलियार दामोदर जोशी को सम्मानित किया गया। 90 वर्ष की उम्र में भी उनका होली के प्रति अद्वितीय उत्साह और निरंतर भागीदारी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है, इसे देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया।इस मौके पर ग्रामवासियों ने उनके दीर्घकालिक योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में माला के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे जिनमें अनूप जोशी, हेम चन्द्र जोशी, दीप चन्द्र जोशी, हरि विनोद जोशी, विजय जोशी, जुगल जोशी, हरीश जोशी, उमेश जोशी, कमल जोशी, विनोद जोशी, दिनेश जोशी, कौशल जोशी, सन्तोष जोशी, दीपक सिंह खाती, हेम चन्द्र जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, राहुल जोशी, सन्तोष जोशी, भाष्कर जोशी, अनुज जोशी, हर्ष वर्धन जोशी (हर्ष काफर), निशान्त जोशी और भुवन चन्द्र जोशी सहित अनेक लोग शामिल रहे।दामोदर जोशी की होली के प्रति अटूट श्रद्धा और वर्षों से चली आ रही उनकी सहभागिता को लेकर गांववालों ने उन्हें शाल उड़ाकर और सम्मान पत्र और इलेट्रिक केटल भेंट कर आदर व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।ग्रामीणों का कहना है इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
