• Mon. Apr 20th, 2026

    Almora-news: कर्नाटक खोला में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

    अल्मोड़ा : फ्रेंड्स क्लब और क्षेत्र वासियों की तेंदुए को पकड़ने की मांग आज पूरी हुई पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। अल्मोड़ा कर्नाटक खोला–पांडेखोला में लगातार तेंदुए की आवाजाही से लोगों में भय बना हुआ था ।इसको देखते हुए लोगों ने वन विभाग से छेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की थी विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कर्नाटक खोला में पिंजरा लगा दिया और आखिकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।इधर फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष गौरव जोशी ने बताया कि तेंदुआ रात में ही वहां पर फंस गया था और फंसने के बाद वह रात से ही दहाड़ रहा था जिसके बाद सुबह होने पर क्षेत्र वासियों ने वहां जाकर देखा तो पिंजरे के अंदर तेंदुआ था जिसके बाद क्षेत्र वासियों ने वन विभाग को पिंजरे में तेंदुए के फंसने की सूचना दी और फिर वन विभाग, फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों, क्षेत्रवासियों द्वारा मदद से पिंजरे में फंसे तेंदुए को जंगल के रास्ते कर्नाटक खोला रोडवेज वर्कशॉप के नीचे ले जाकर वन विभाग की गाड़ी में डालकर रेस्क्यू सेंटर के लिए भेजा ।फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष गौरव जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों की तरफ से वन विभाग का आभार जताया रेस्क्यु टिम में ,एम आर आर्या , अमित सिंह भैसोड़ा, सत्येंद्र सिंह नेगी,ऋषभ सेमवाल, भास्कर नाथ, विवेक तिवारी, कविता, मनोज जोशी नीरज नेगी, सागर गंगोला, फ्रेंड्स क्लब के सदस्य– कमलेश बिष्ट, निखिल तिवारी , मोनू उप्रेती, कपिल नयाल, प्रियांशु जोशी, सूरज, मनीष ग्वासकोटी आदि लोग रहे ।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *