• Mon. May 25th, 2026

Almora danya news: नशा नहीं रोजगार दो विषय पर दन्या एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन

अल्मोड़ा/दन्या। वैष्णवी होम स्टे दन्या में नशा नहीं रोजगार दो विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनप्रतिनिधियों का चुनाव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए करती है। लेकिन वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। हर जगह एक षडयंत्र के तहत नशे का कारोबार फलता फूलता जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गाँव गाँव रोजगार की जगह नशा परोसा जा रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यदि समय रहते जनता जागृत नहीं हुई तो भविष्य में इसके और गंभीर परिणाम हम सबको देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड छात्र संगठन की संयोजक भावना पांडे ने छात्रों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए कहा।छात्रा आशा ने छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर संघर्ष करने की अपील की। दन्या महाविद्यालय की छात्रा सोना खनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों से दन्या महाविद्यालय की समस्याओं को उठाया। इस अवसर पर चंद्रमणि भट्ट, राम सिंह, किशन सिंह, बसन्त खनी, शिव दत्त पांडे, बसंत राम, छात्रा कविता, हिमानी, छात्र गोकुल डसीला ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन दन्या महाविद्यालय की छात्रा हेमा जोशी ने किया।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *