• Thu. Mar 19th, 2026

    अश्लीलता मुक्त भारत अभियान का धरना-प्रदर्शन संपन्न

    दिल्ली -जंतर मंतर में एक दिवसीय अश्लीलता मुक्त भारत अभियान का धरना-प्रदर्शन संपन्न हुआ।लंबे समय से अश्लीलता मुक्त भारत अभियान के लिए लड़ रहे अलग-अलग संगठनों के द्धारा कल बीस अप्रैल को दिल्ली जंतर मंतर में दूसरा धरना प्रदर्शन करके सोसल मीडिया व फेसबुक के जरिए गलत विडियो व ग़लत तस्वीरें प्रसारित करने की उजह से बच्चों का व रिश्तों की मर्यादाओं पर दिन पर दिन ग़लत असर पड़ रहा।इस मौके पर दिल्ली जंतर-मंतर में बड़ी संख्या में पकंज पंत अश्लीलता मुक्त भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष,बिदया रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंद्रा मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में ये धरना प्रदर्शन के लिए पदाधिकारियों व अलग अलग संगठनों के लोगों ने जमकर अश्लीलता मुक्त भारत के लिए बिरोध किया।इधर सोशल मीडिया, यूट्यूब, फेसबुक आये दिन ग़लत तस्वीरें व गलत विडियो प्रसारित करने वालों लोगों की रोकथाम के लिए अपनी बातें रखीं हैं।प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने अश्लीलता मुक्त भारत के दूसरे धरना प्रदर्शन करने वाले अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों लोगों की प्रसंशा करते हुए शुक्रिया अदा किया।आज हमारे देश में इन ग़लत विडियो व ग़लत फोटो प्रसारित करने से रिश्ते नातों में दिन पर दिन आये दिन घटनाएं होती जा रही है।पूरे देश में सोशल मीडिया यूट्यूब के द्धारा इन फोटो व विडियो के द्धारा आजकल शर्मनाक घटना ही नहीं बल्कि कई रिश्ते नाते हिन्दू सनातन धर्म के लिए बहुत शर्मनाक होती जा रही है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *