• Mon. Apr 20th, 2026

    प्रेस क्लब अल्मोड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में दो वरिष्ठ संपादक व दो युवा पत्रकार सम्मानित

    प्रेस क्लब अल्मोड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में दो वरिष्ठ संपादक और दो युवा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा में अपने वरिष्ठ साथियों के साथ ही दो युवा पत्रकारों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से पहली बार की यह पहल की गई।

    क्लब परिसर में हुए आयोजन में क्लब की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले समता साप्ताहिक के संपादक दया शंकर टम्टा व क्लब के भवन निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले संस्थापक सदस्य व सचिव अल्मोड़ा टाइम्स के संपादक प्रकाश चंद्र पंत शामिल रहे। वहीं युवा पत्रकार किशन जोशी को उमेश डोभाल स्मृति पुरस्कार( इलेक्ट्रानिक मीडिया) से नवाजे जाने पर पत्रकार व रोहित कार्की को नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षद चुने जाने पर सम्मानित किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष एड गिरीश पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन सचिव रमेश जोशी ने किया।

    वरिष्ठ पत्रकार व रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने कार्यक्रम शुरू करते हुए वर्तमान में पत्रकारिता का दशा व दिशा पर प्रकाश डाला और कहा कि विपरीत हालात के बावजूद हमें पत्रकारिता के उज्जवल भविष्य के लिए आशान्वित होना होगा। सम्मानित हुए चारों लोगों ने निष्पक्ष व जनहित की पत्रकारिता जारी रखने का आह्वान किया और सम्मान किए जाने के लिए आभार भी व्यक्त किया। सम्मानित किए जाने वाले सभी के लिए प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया और उन्हें सम्मान स्वरूप शाल व माला तथा पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। क्लब के अध्यक्ष एड गिरीश पंत ने जन पक्षीय पत्रकारिता जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्लब को आगे ले जाने के लिए सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आज हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विशेष तौर पर आमंत्रित जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह का स्वागत किया गया। आयोजन में क्लब के उपाध्यक्ष हरीश चंद्र भंडारी उप सचिव अशोक पांडे कपिल मल्होत्रा सलाहकार कंचना तिवारी कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी क्लब के पूर्व सचिव स्वाधीन प्रजा के संपादक प्रकाश पांडे, पीसी तिवारी, संप्रेक्षक जगदीश जोशी कार्यकारिणी सदस्य दया किशन कांडपाल, निर्मल उप्रेती ,अनिल सनवाल, नवीन उपाध्याय, कमलेश कनवाल, राजेंद्र धानक, एसएस कपकोटी, हर्षवर्धन पांडे, जगजीवन सिंह बिष्ट, नसीम अहमद, अमित उप्रेती, शुभम जोशी, रोहित भट्ट, गोपाल गुरुरानी, दिनेश भट्ट, पवन नगरकोटी,अभिषेक साह आदि मौजूद थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *