उत्तराखंड यूथ नेटवर्क द्वारा आयोजित ग्रीन वॉक के तहत युवाओं ने निकाली जागरुकता रैली Youth organized awareness rally under the green walk organized by Uttarakhand Youth Network
जंगल में फैले कूड़े को एकत्र कर निस्तारण के लिए सौंपा
अल्मोड़ा: वाॅइस फाॅर ग्रीन अर्थ अभियान के तहत उत्तराखंड यूथ नेटवर्क से जुड़े युवाओं द्वारा ग्रीन वॉक का आयोजन किया।
इसके तहत युवाओं ने कसारदेवी में जागरुकता रैली निकाली और जंगल में इधर- उधर बिखरे प्लास्टिक कूड़े आदि को एकत्र कर निस्तारण हेतु जिला पंचायत के कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन के सुपुर्द किया।
कार्यक्रम के आयोजन में अमन संस्था ने अपना सहयोग दिया जबकि जिला पंचायत की ओर से कूड़ा संकलन वाहन और कार्मिक उपलब्ध कराकर अपना सहयोग दिया था साथ ही क्षेत्र के आस- पास के गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा, ग्राम प्रशासकों और भोजन माताओं के साथ युवाओं व ग्रामीणों ने सहयोग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सीडीओ और प्रभारी नगर आयुक्त देवेश शासनी ने और अध्यक्षता ग्राम प्रशासक (निवर्तमान प्रधान) मनोज मेहरा ने की। कार्यक्रम में अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी ने सभी युवाओं का स्वागत किया और इस पहल के लिए उनकी सराहना की।
सीडीओ देवेश शासनी ने कहा कि युवाओं की यह पहल उत्साहवर्धक है और इन्हें साथ मिले तो परिवेश को स्वच्छ रखने के इनके संकल्प को पूरा करने से इन्हें कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा प्रशासन इस प्रकार की पहल को हमेशा सहयोग देता आया है और यदि समुदाय और ग्राम पंचायतें आगे आ जाएं तो स्वच्छ परिवेश का सपना जल्द हकीकत में बदल जाएगा। यूवाईएन की समन्वयक भारती पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया और कहा कि 5 जून को 45 दिन के वॉइस फॉर ग्रीन अर्थ अभियान का समापन होगा, उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 9 नवंबर 2024 को भी युवाओं ने बल्टा के जंगल में ग्रीन वॉक कर स्वच्छता का एक अभियान चलाया था जिसे समुदाय स्तर पर काफी सराहा गया था।
इस दौरान अमन की समन्वयक नीलिमा भट्ट, उत्तराखंड यूथ नेटवर्क की तनुजा आगरी, ग्राम पंचायत माल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता बिष्ट, माट गांव की आंगनबाड़ी वर्कर चन्द्रा मेहरा, सहायिका सीमा मेहरा, आशा कार्यकर्ता गीता आर्या तथा गधौली ग्राम सभा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा मेहरा, सहायिका मोहनी बिष्ट, भोजनमाता कमला कनवाल व आशा मस्यूनी तथा नीमा कांडपाल, संदीप, विमला, सोनी, सुनीता भट्ट , प्रमोद जोशी, भावना पांडे, राकेश, दीपांशु, गिरधर, सूरज, नीलम, खुशी, निशा, फ़िरतौश, निकिता धीरज, गौरव, हिमांशु, गर्वित, मयंक, निर्मला, रोशनी, बबीता, विमला सहित पाटिया, पहल, दौलाघट, माट, गधोली और एसएसजे परिसर के कई विद्यार्थी मौजूद थे।
इसके बाद युवा जागरुकपरक नारे लगाते हुए कसारदेवी के जंगल पहुंचे और प्लास्टिक कूड़ा, बोटल्स व अन्य निष्प्रयोज्य सामाग्री एकत्र कर कूड़े को कूड़ा सकंलन वाहन में एकत्र किया। युवाओं ने करीब दो घंटे के इस अभियान में 24 बैग कूड़ा एकत्र कर निस्तारण हेतु कूड़ा वाहन में डाला। उत्साहित युवाओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।
