• Tue. Mar 10th, 2026

    UPSC परीक्षा पर्यवेक्षक तोमर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

    अल्मोड़ा 25 मई 2025 ( सूचना विभाग ) UPSC प्रारंभिक परीक्षा से पूर्व पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की व्यवस्थाओं की समीक्षा

    अल्मोड़ा जनपद में आज 25 मई को आयोजित हो रही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा से पूर्व पर्यवेक्षक विनीत कुमार तोमर ने सुबह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तोमर ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी श्री संजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।श्री तोमर ने सुरक्षा, समय पालन, निगरानी, पेयजल, बैठने की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को मौके पर परखा और उन्हें संतोषजनक पाया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया कि सभी अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं सुगम वातावरण मिले।जनपद में कुल 7 परीक्षा केंद्रों पर UPSC प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 1,599 अभ्यर्थी परीक्षा हेतु पंजीकृत हैं । परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तत्पर है।जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *