• Wed. Apr 22nd, 2026

    नशे में धुत युवाओं का आपस में किया पथराव, नौ गिरफ्तार

    देहरादून। भोगपुर के शीला चौकी मार्ग पर गुरुवार शाम नशे में धुत युवाओं का आपस में जमकर हंगामा हुआ, जिसमें तीन वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही शराब में धुत युवक व युवतियों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। जिससे पहाड़ की शांत वादियों में काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा। वहीं, गांव में जाने वाले लोग इन नशे में धुत युवाओं के हंगामे की वीडियो बनाने लगे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वह इन सभी लोगों को थाने ले आए। वहीं, इस पथराव में घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक काले रंग की स्कॉर्पियो सूर्यधार झील शीला चौकी की ओर से तेज गति से भोगपुर की ओर आ रही थी। जो ग्राम काटल शिव मंदिर के पास एक सफेद रंग की ऋषिकेश नंबर की स्विफ्ट कार जो कि अपनी दिशा में जा रही थी। उसे टक्कर मार दी।सुभाषनगर देहरादून निवासी भाजपा का झंडा लगी काले रंग की स्कॉर्पियो में दो युवक व दो युवतियां सवार थे। जो की पूरी तरह से नशे में धुत थे। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन में सवार लोगों की बहसबाजी होने लगी तो स्कॉर्पियो में सवार युवक नोटों की गड्डियां उछालते हुए अपनी अमीरी का रौब दिखाने लगा। तभी शीला चौकी की ओर से डोईवाला निवासी युवक एक वरना कार में सवार चार युवक पहुंचे और उन्होंने मार्ग पर चल रहे इस हंगामे का विरोध कर वाहन साइड करने की बात कही। जिस पर स्कॉर्पियो में सवार युवक व युवती उन युवकों से ही उलझ गए और उन पर भी नोटों की गड्डियां उछालते हुए अपनी अमीरी का रौब झाड़ने लगे।इस पर जब उन लोगों ने इस बात का विरोध किया तो स्कॉर्पियो में सवार नशे में धुत युवक व युवती उनकी कार पर पथराव करने लगे। इसके बाद कार सवार युवकों ने उतरकर नशे में पथराव करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी और जैसे ही वह अपने वाहन में सवार होकर जाने लगे तो स्कॉर्पियो सवार युवक ने बड़े-बड़े पत्थर वाहन पर फेंकना शुरू कर दिया।इसके बाद गुस्से में आकर उक्त कार चालक ने उस युवक पर कार चढ़ा दी और उसे पीछे धकेलते हुए वहां से चले गए। वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर मौजूद युवक युवतियों को थाने ले आई। रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कि विवाद करने वाले युवक युवतियों ने देर रात्रि आपस में समझौता कर लिया। वहीं, पुलिस ने अपनी ओर से तीनों वाहनों को एमवी एक्ट में सीज कर दिया है।

    गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के नाम :-

    1- शिवम पुत्र परमानंद शर्मा निवासी गली नंबर 33 सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन देहरादून,

    2- ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी निवासी उपरोक्त

    3- जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून,

    4- आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून,

    5- सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला देहरादून,

    6- आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश देहरादून,

    7- अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़ निवासी तपोवन मुनि की रेती, टिहरी,

    8- सोनू पुत्र तेजेंदर सिंह निवासी 14 बिगा ऋषिकेश देहरादून,

    9- ऋषि वर्मा पुत्र अशोक निवासी तपोवन मुनिकी रेती टिहरी,

    * सीज वाहन :-*

    1- UK 07FW7383 (स्कॉर्पियो)

    2-U K07DC2121-(वर्ना कार)

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *