• Wed. Mar 25th, 2026

    Almora-news हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

    कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी अल्मोड़ा ने 8.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

    SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन जारी

    श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं ANTF/SOG टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

    दिनांक 09.06.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोडा व एसओजी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान टैक्सी स्टेण्ड तिराहा, निकट कुमाऊँ ग्लास हाउस अल्मोड़ा में अभियुक्त नदीम हुसैन के कब्जे से 8.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 54/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    अभियुक्त का नाम व पता-
    नदीम हुसैन उम्र- 59 वर्ष पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मल्ला जोशीखोली राजपुरा जिला अल्मोड़ा

    बरामदगी- 8.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)
    कीमत- 2,49,000/- रुपये

    पुलिस टीम-
    1-उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, चौकी प्रभारी बेस
    2-कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
    3-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
    4-कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
    5-कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *