बड़ी ख़बर: केदारनाथ रोड पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोग सवार Big news: helicopter crash on Kedarnath road, 7 people ride
आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश
केदारनाथ रोड पर हेलीकॉप्टर क्रैश
हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे
खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा
रुद्रप्रयाग।
गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रेश होनी की सूचना आ रही है सामने।
सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर मस्तूरा गुप्तकाशी से आर्यन कम्पनी के हेली ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी ।
सोनप्रयाग के ऊपर नेपालियों के घास काटने के समय जंगल मे आग लगे होने की व हेलीकॉप्टर क्रेश होने का वीडियो भेजा।
जिसमे 5 से 6 लोगो की मौत की सूचना मिल रही है
Ndrf व sdrf की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगाई गई है यूकाड़ा और डीजीसीए ने लगाई रोक

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी
राज्य में हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।
