• Sun. Mar 22nd, 2026

    राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर सार्थक गोष्ठी का आयोजन

    हल्द्वानी। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर गणित विभाग के तत्वावधान में जून 29, 2025 को एक बृहद एवं सार्थक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर एन एस बनकोटी जी ने आंकड़ों का सार्वजनिक जीवन में उपयोग एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में भारत में जनगणना होने जा रही है, जो कि संपूर्ण विश्व में आंकड़ों का सबसे बड़ा संग्रहण होगा। सभी विद्यार्थियों को इस जनगणना को गौर से देखना, समझना और प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय में सांख्यिकी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर, डॉक्टर गिरीश चंद्र ने प्रोफेसर पी सी महालनोविस के जीवन और उनके भारत में योगदान पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर महालनोविस ने सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से बीएससी ऑनर्स भौतिक विज्ञान में किया था, जबकि एमएससी गणित कैंब्रिज विश्वविद्यालय से। इसके बावजूद भारत में सांख्यिकी के जन्मदाता के तौर पर प्रोफेसर पी सी महालनोविस को माना जाता है । उन्होंने भारत में द्वितीय पंचवर्षीय योजना- जिसमें औद्योगिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया -का ड्राफ्ट बनाया था । भारत में भारतीय संख्यिकी संस्थान कोलकाता की स्थापना उनके प्रयासों से हुई । नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन भी उन्हीं के प्रयासों से बना, जो कि भारत में बड़े स्तर पर सामाजिक- आर्थिक मुद्दों पर आंकड़ों का सर्वे करता है। यह एक बहुत सार्थक और प्रेरणादायक बातचीत रही, जिसमें आयोजक सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिज़वाली ने सांख्यिकी के क्षेत्र में बहुत सारे विकल्प विद्यार्थियों को बताए । कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर प्रेम प्रकाश ने जीव विज्ञान के क्षेत्र में आंकड़ों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। देवीधुरा महाविद्यालय, चंपावत में गणित के विभाग अध्यक्ष डॉ अमित सचदेव ने बच्चों को बताया कि डाटा साइंस आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय विषय है। आपको सांख्यिकी एवं गणित की मदद से इस क्षेत्र में अपने करियर के बारे में सोचना चाहिए। कार्यक्रम में लगभग 65 विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
    समापन पर प्रोफेसर चंद्र सिंह नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस तरह के सकारात्मक प्रयासों में प्रतिभाग़ करें और अपनी प्रतिभा को निखारे। इस कार्यक्रम में डॉक्टर रोहित कांडपाल, डॉ अमिताभ प्रकाश, इंदर सिंह, तनूजा इत्यादि उपस्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *