• Fri. Mar 27th, 2026

    Uttarakhand दिन-दहाड़े युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या

    सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या का आरोप युवती के प्रेमी पर है।घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग मानी जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों पर भी जांच कर रही है।एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मामले में जांच जारी है और आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस निर्मम वारदात से स्तब्ध हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *