• Sat. Mar 21st, 2026

    सरकार बार-बार कोरे आश्वासन दे रही, गुरल्लाओ ने रक्षा मंत्री और SSB महानिदेशक को भेजा ज्ञापन

    ByD S Sijwali

    Jul 14, 2025

    आज दिनांक 14.07.2025 को एस एस बी गुरिल्ला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एवं डी जी महानिदेशक सशस्त्र सीमा (बल एस एस बी के महानिदेशक) को एस डी एम कीर्तिनगर के माध्यम से एक ज्ञापन दिया।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि एस एस बी गुरिल्ला संगठन पिछले 20 सालों से अपना शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन चल रहा है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है इसलिए गुरिल्ला बड़े आक्रोशित हो गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि अगर सरकार तुरंत काम नहीं करती है। तो सितंबर माह में विधानसभा कूच, सचिवालय कूच और सी एम आवास कूच अनिश्चितकाल के लिए किया जाएगा। अगर सरकार तुरंत काम नहीं करती है तो प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट और हिंडोलाखाल के ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिला सलाहकार दयाल सिंह सजवाण, टिहरी जिला सचिव सुनील पुण्डोरा, सह सचिव बीना चौहान, प्रदेश महामंत्री रमेश दत्त लखेड़ा, टिहरी जिले के महामंत्री मुरारी असवाल, कीर्ति नगर ब्लॉक के महिला मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट, हिंडोलाखाल के ब्लॉक अध्यक्ष जवार सिंह बिष्ट, कीर्तिनगर के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेर, कीर्तिनगर ब्लॉक के उपाध्यक्ष बृजमोहन गुसाई, कीर्तिनगर ब्लॉक के संयोजक राजेंद्र भंडारी और घनसाली ब्लॉक की सह सचिव मुन्नी देवी, घनसाली ब्लॉक की कुसुमलता सेमवाल, घनसाली ब्लॉक से अरविंद रावत, मकान सिंह नेगी , राजेंद्र डोभाल, पैनोली कई पदाधिकारी एवं गुरिल्ला सचिवालय के सामने आत्मदाह करेंगे।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि सरकार बार-बार कोरे आश्वासन दे रही है। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो कर रही है। इसलिए सितंबर माह में देहरादून में जो आंदोलन होगा। सचिवालय के सामने कई पदाधिकारी एवं कई सैकड़ों गुरिल्ला आत्मदाह के लिए मजबूर हो जाएंगे इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी धामी सरकार की होगी आज मीटिंग में कई गुरिल्ला उपस्थित थे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *