• Sun. Apr 5th, 2026

    Almora-news प्रसिद्ध श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ

    अल्मोड़ा, 16 जुलाई 2025 (सूवि) जागेश्वर धाम में एक महीने तक लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आज शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, अध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति/ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय समेत जनप्रतिनिधियों ने किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आना भी प्रस्तावित था। लेकिन मौसम के अनुकूल न होने के कारण वें जागेश्वर नहीं पहुंच सके। इस अवसर पर आयोजित सभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली संबोधित किया तथा राज्य वासियों को पवित्र श्रावणी मेले एवं हरेला की शुभकामनाएं दी।
    सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी श्रावणी मेले की शुभकामनाएं प्रेषित की।

    श्रावणी मेले में संस्कृति की भी विभिन्न छटाएं देखने को मिली। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा एवं कलाकारी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
    शुभारंभ अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, कार्यवाहक प्रबंधक जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति बरखा जलाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

    जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *