• Fri. Feb 13th, 2026

दिव्या देशमुख ने हम्पी कोनेरू को हराकर 2025 फिडे महिला विश्व कप जीता

Byswati tewari

Jul 28, 2025

दिव्या देशमुख ग्रैंडमास्टर बनने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं। देशमुख विश्व कप विजेता हैं। वह भारत की नवीनतम ग्रैंडमास्टर भी हैं और शतरंज में यह सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली केवल चौथी भारतीय महिला हैं।नागपुर की 19 वर्षीया खिलाड़ी ने अपने युवा करियर का सबसे यादगार पल तब दर्ज किया जब उन्होंने सोमवार (28 जुलाई, 2025) को जॉर्जिया के बटुमी में विश्व कप फाइनल के टाईब्रेकर में हमवतन कोनेरू हम्पी को हराया। क्लासिकल फॉर्मेट में दोनों गेम ड्रॉ रहे थे, जिसके बाद स्पीड शतरंज में शूटआउट का सहारा लिया गया।

विभिन्न स्रोतों के अनुसार इस साल जून के महीने तक दिव्या देशमुख की कुल नेटवर्थ=(कुल संपत्ति-कुल देनदारी) करीब एक से दो करोड़ रुपये के बीच है। और विश्व चैंपियन बनने के बाद अब इसका आंकड़ा करीब ढाई करोड़ रुपये तक जा सकता है

फिडे शतरंज महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की दिव्या देशमुख ने हमवतन कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में शिकस्त दी है। दिव्या इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने के साथ ही ग्रैंडमास्टर बन गईं, जो टूर्नामेंट की शुरुआत में ही असंभव लग रहा था। वह ग्रैंडमास्टर बनने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला और कुल 88वीं खिलाड़ी हैं। कम उम्र में ही उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिव्या ने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व जूनियर गर्ल्स (अंडर-20) चैंपियनशिप जीती, इसी साल उन्होंने लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप में विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी हो वाइफान को मात दी। कोनेरू हंपी को हराकर पहली बार फिड वीमेंस चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. जीत के साथ ही स्वत: ग्रैंडमास्टर बन  गईं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *