• Mon. Mar 30th, 2026

    Uttarakhand weather update: प्रदेश भर में झमाझम बारिश का दौर ज़ारी

    Uttarakhand weather update: प्रदेश भर में झमाझम बारिश का दौर ज़ारी

    मानसून ने पूरी तरह से राज्य में अपनी गतिविधियां फैलाई हुई हैं इन सब के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक येलो अलर्ट की भी चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने मंगलवार 29 जुलाई को कहीं-कहीं बारिश के दौरान दौर फिर से बढ़ाने की संभावना जताई है।

    अल्मोड़ा जनपद में दिनभर बारिश का दौर ज़ारी रहेगा।

    देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है बिजली चमकने और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है।
    अन्य जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देहरादून सहित अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उधम सिंह नगर और चंपावत जनपद में कहीं-कहीं झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव आने के साथ पारा भी सामान्य से काम हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बदल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ी चार धाम यात्रा मार्ग पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में राज्य के कई जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है ।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *