• Sat. Mar 28th, 2026

    बाघ के आतंक से बचने के लिए मलेथा में काटी गयी झाड़ियां

    बाघ के आतंक से बचने के लिए मलेथा में काटी गयी झाड़ियां

    टिहरी। आज दिनांक 3.1.20025.को वीर शिरोमणि माधो सिंहभंडारी ग्राम मलेथा में पौराणिक प्राकृतिक जलस्रोत धारा तक आसपास की झाड़ियों को काटा गया, क्योंकि बरसात के मौसम में झाड़ियों की आड में गुलदार बाघ का भय बना रहता है, और गांव के आस पास बड़ी-बड़ी झाड़ियों होने से बाघ का आतंक की संभावना रहती है।

    इस कार्य में लगे जनों ने कहा इसी तरह इस समय सभी ग्रामीणों को अपने घर के आसपास और जहां-जहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी है, उसकी सफाई करे। जिसे जंगली जानवरों से आबादी तरफना आ सके। आज इस कार्यक्रममें मलेथा के पूर्व प्रधान शुरबीर बिष्ट गोपाल सिंह राणा, किशन सिंह मंडोला, सुभाष बलूनी, हरीश बलूनी, सानू राणा अंकित राणा प्रकाश राणा, बीरेंद्र सिंहनेगी अनिल प्रसाद भट्ट, गंगा सिंह नेगी,गुमान सिंह नेगी, दीपा देवी तिवारी, हेमंती देवी भट्ट दमयंती रावत, वंशिका रावत आदि ग्रामीणों ने अपना योगदान दिया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *