SSJ विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित हुई
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में शोध कार्यों को बेहतर बनाने, शोध रिक्तियों पर विचार, शोध केंद्र के आवंटन, शोध छात्रों के स्थानांतरण, प्री पीएचडी के पाठ्यक्रम संबंधी, विश्वविद्यालय को अंशदान आदि को लेकर विचार किया गया।
इस बैठक में संकायाध्यक्ष, विज्ञान प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी, संकायाध्यक्ष-शिक्षा प्रो रिजवाना सिद्दीकी, संकायाध्यक्ष-वाणिज्य प्रो एच. आर. कौशल, प्रो भीमा मनराल, डॉ दीपक, प्रो डी के भट्ट, प्रो अरविंद अधिकारी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो सोनू द्विवेदी, डॉ दीपक, शोध सहयोगी डॉ ललित जोशी सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष एवं सहायक शोध निदेशक मौजूद रहे।
इस बैठक में डॉ ममता जोशी, डॉ लक्ष्मी वर्मा, डॉ खगेन्द्र खोलिया ने सहयोग दिया।
