• Fri. Apr 24th, 2026

    Uttarakhand अभी 50 घंटे और भारी बारिश की चेतावनी

    उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से रौद्र रूप लिए हुए हैं पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही लगातार बरसात के बीच अभी 50 घंटे और भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग में जारी की है रक्षाबंधन के दिन भी राज्य के समस्त जनपदों में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है ।शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय से बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

    रविवार को भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसको लेकर नदी नाले ऊफान पर आ सकते हैं मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक पहाड़ों में यात्रा बचने की भी सलाह दी है लगातार बारिश के चलते लोगों की मुसीबत बड़ी है उत्तरकाशी क्षेत्र में भी कुछ मौसम साफ होने के बाद धराली में राहत और बचाव अभियान में तेजी आई है राज्य में अभी भारी बारिश को लेकर अनेक मार्ग बंद है जिन्हें खुलने के प्रयास किया जा रहे हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *