• Wed. Apr 1st, 2026

    Almora Nandadevi mela 2025: कल रहेगा स्थानीय अवकाश शोभा यात्रा की अवधि के दौरान नगर का डायवर्सन प्लान

    Nandadevi mela

    Almora-news बुधवार 3 सितंबर को त्यौहार बैंक, कोषागार तथा उप कोषागारों को छोड़कर समस्त कार्यालय और संस्थाओं में अवकाश के रूप में मनाया जायेगा।

    दिनांक 3.9.2025 को मां नंदा सुनंदा शोभा यात्रा की अवधि के दौरान नगर अल्मोड़ा में समय 03:00 बजे अपराह्न से समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्सन प्लान निम्नवत रहेगा।

    1-हल्द्वानी से पिथौरागढ़ , बागेश्वर रानीखेत, कौसानी जाने वाले समस्त चौपाइयां वाहन वाया धारानौला व बेस तिराहा लोअर मॉल रोड होते हुए जाएंगे।

    2-लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की और समस्त चौपाइयां वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    3-एलआरशाह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इस दौरान यह एरिया जीरो जोन रहेगा।

    4-एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले समस्त वाहन धारानौला या शैलबैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *