• Wed. Apr 1st, 2026

    “द अल्मोड़ा कैफे” में लगी आग, फायर सर्विस ने त्वरित कार्यवाही कर बुझाया


    फायर सर्विस अल्मोड़ा ने “द अल्मोड़ा कैफे” में लगी आग को त्वरित कार्यवाही कर बुझाया

    MFE से पंपिंग एक होजरील की सहायता से बुझी आग

    घटना-
    आज दिनांक 02.09.2025 को समय 14:40 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि माल रोड आर्य समाज मंदिर के पास “द अल्मोड़ा कैफे” में आग लगी है।

    कार्यवाही-
    मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री नरेंद्र कुंवर* के नेतृत्व में अल्मोड़ा फायर यूनिट द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंची। आग माल रोड अल्मोड़ा में आर्य समाज मंदिर के पास भवनस्वामी मुकेश तिवारी के भवन के भू- तल पर स्थित “द अल्मोड़ा कैफे” के दो सिलेंडरों, लाइट वायरिंग, किचन सामग्री और कुछ फर्नीचर के सामानों में लगी हुई थी।
    जिस पर फायर टीम ने एमएफए से पंपिंग कर एक होजरील की सहायता से आग पर काबू किया व आग लगे दो सिलेंडरों को बाहर निकाला गया।
    जिसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।
    फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा-
    1- लीडिंग फायर मैन मुकेश चतुर्वेदी , किशनसिंह व गिरीश धरियाल।
    2-फायर चालक विपिन बडोला, मुकेश पथनी व योगेश शर्मा।
    3-फायर मैन धीरेंद्र सिंह, जीवन जोशी, दीपक सिंह सामंत,
    4-महिला फायरकर्मी चांदनी, स्वाति बोहरा, भावना कोरंगा व रंजना।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *